अध्याय 1: भोजन के घटक

कक्षा 6 विज्ञान - NCERT अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

सारांश: इस पाठ में हमने सीखा कि हमारे भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज लवण जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा आहार में रेशे (रूक्षांश) और जल भी जरूरी हैं।

NCERT अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1: हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर: हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व निम्नलिखित हैं: इनके अतिरिक्त हमारे भोजन में आहारी रेशे (रूक्षांश) तथा जल भी शामिल होते हैं।
प्रश्न 2: निम्नलिखित के नाम लिखिए:
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
(क) कार्बोहाइड्रेट और वसा
(ख) प्रोटीन और खनिज लवण
(ग) विटामिन A
(घ) कैल्शियम
प्रश्न 3: दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं:
(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन
उत्तर:
(क) वसा: घी, मक्खन, तेल।
(ख) मंड (स्टार्च): चावल, आलू, गेहूँ।
(ग) आहारी रेशे: ताजे फल, साबुत खाद्यान्न, सब्जियाँ।
(घ) प्रोटीन: दालें, पनीर, सोयाबीन, अंडे।
प्रश्न 4: इनमें सही कथन को (✓) अंकित कीजिए:
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। ( ❌ )
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है। ( ✓ )
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। ( ✓ )
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है। ( ❌ )
प्रश्न 5: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) रिकेट्स विटामिन D के अभाव से होता है।
(ख) विटामिन B1 की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन C के अभाव से स्कर्वी नामक रोग होता है।
(घ) हमारे भोजन में विटामिन A के अभाव से रतोंधी होती है।

विटामिन और खनिज लवणों के अभाव से होने वाले रोग (टेबल)

विटामिन/खनिज अभावजन्य रोग/विकार लक्षण
विटामिन A क्षीणता/रतोंधी कमजोर दृष्टि, रात में दिखाई न देना।
विटामिन B1 बेरी-बेरी दुर्बल मांसपेशियां।
विटामिन C स्कर्वी मसूड़ों से खून आना।
विटामिन D रिकेट्स हड्डियों का मुलायम होकर मुड़ जाना।
कैल्शियम अस्थियाँ और दंत क्षय कमजोर हड्डियाँ।
आयोडीन घेघा (Goiter) गर्दन की ग्रंथि का फूल जाना।
लोहा अल्पता (Anemia) कमजोरी।
← पाठ सूची पर वापस जाएँ