गति की परिभाषा: यदि समय के साथ किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन होता है, तो उसे 'गति' में कहा जाता है। गति सापेक्ष होती है।
1. दूरी और विस्थापन (Distance vs Displacement)
| दूरी (Distance) |
विस्थापन (Displacement) |
| तय किए गए रास्ते की कुल लंबाई। |
प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी। |
| यह एक अदिश (Scalar) राशि है। |
यह एक सदिश (Vector) राशि है। |
| यह कभी शून्य नहीं हो सकती। |
यह शून्य हो सकती है। |
प्रश्न 1: एक समान गति और असमान गति में क्या अंतर है?
उत्तर: यदि कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है, तो उसे एक समान गति कहते हैं। यदि समान समय अंतराल में भिन्न-भिन्न दूरी तय की जाए, तो वह असमान गति कहलाती है।
2. महत्वपूर्ण भौतिक सूत्र
- चाल (Speed): चाल = दूरी / समय
- वेग (Velocity): वेग = विस्थापन / समय
- त्वरण (Acceleration): a = (v - u) / t (जहाँ v अंतिम वेग और u प्रारंभिक वेग है)
प्रश्न 2: औसत चाल (Average Speed) कैसे ज्ञात करते हैं?
उत्तर: किसी वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी को कुल समय से भाग देने पर औसत चाल प्राप्त होती है।
औसत चाल = कुल दूरी / कुल समय
3. गति के तीन समीकरण (Equations of Motion)
1. v = u + at
2. s = ut + ½ at²
3. 2as = v² - u²
प्रश्न 3: त्वरण का मात्रक क्या है और यह कब ऋणात्मक होता है?
उत्तर: त्वरण का मात्रक m/s² (मीटर प्रति सेकंड वर्ग) है। जब वस्तु का वेग समय के साथ घटता है, तो त्वरण ऋणात्मक होता है, जिसे 'मंदन' (Retardation) कहते हैं।
प्रश्न 4: एक समान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion) क्या है?
उत्तर: जब कोई वस्तु वृत्तीय पथ पर एक समान चाल से चलती है, तो उसकी गति को एक समान वृत्तीय गति कहते हैं। उदाहरण- पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति।